Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में व्यापारियों का कूड़ा निस्तारण शुल्क का विरोध
  • पौड़ी

पौड़ी में व्यापारियों का कूड़ा निस्तारण शुल्क का विरोध

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। रविवार को जिला पंचायत सभागार में व्यापार सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण शुल्क लिए जाने का विरोध करते हुए अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग भी की। रविवार को जिला पंचायत के पुराने सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि शहर में बस स्टैंड में मौजूदा टैक्सी स्टैंड में गंदगी से यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि बस स्टैंड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए टैक्सी स्टैंड को शिफ्ट किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने पूर्व की भांति टैक्सी वाहनों का संचालन करने, कूड़े पर देय शुल्क का ट्रंचिंग ग्राउंड बनने तक पूर्ण रूप से विरोध करने, शरदोत्सव का आयोजन, सिटी बस को बुआखाल तक संचालित करने सहित विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उनके निराकरण की मांग भी की। व्यापारियों ने हर महीने बैठक का आयोजन करने पर जोर दिया। व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रशासन से वार्ता की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण असवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, शिवचरण गुलाटी, अरविंद नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनप्रयाग- गौरीकुंड के भूस्खलन जोन में वैकल्पिक पैदल मार्ग का काम शुरू
Next: 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, वाहन को किया सीज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.