Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घुरड़ का शिकार करने वाले दो आरोपी जेल भेजे
  • पौड़ी

घुरड़ का शिकार करने वाले दो आरोपी जेल भेजे

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी के गडोली में घुरड़ का शिकार करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को वन विभाग ने कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जबकि फरार चल रहे एक आरोपी ने सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के गडोली में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने घुरड़ के मांस और खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। टीम ने मौके से एक बंदूक भी बरामद की थी। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वपनिल अनिरुद्ध ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे जबकि दो फरार हो गए थे। सभी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की भी धरपकड़ तेज कर दी गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। हालांकि फरार चल रहे आरोपी प्रमोद भंडारी और विजय दोनोसी में से दनोसी ने कोर्ट में आत्समर्ण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। बुधवार को घुरड़ के मांस के साथ गिरफ्तार नेपाली मूल के तुला बहादुर और साजिद खान हाल निवासी गडोली को पौड़ी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। शासकीय अधिवक्ता आशीष जदली ने बताया कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यसैंण भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान में चोरी कर रहे व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया
Next: सफाई निरीक्षक से मारपीट पर भड़के सफाई कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.