Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मलबे में दबकर एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • राष्ट्रीय

मलबे में दबकर एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

RNS INDIA NEWS 15/09/2024
rns featured image new

मेरठ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई, जिसमें अब तक दबकर 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। बिल्डिंग गिरने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एहतियातन घटनास्थल के आस-पास के घरों को भी खाली करा लिया गया है।
यह घटना लोहिया नगर थाना इलाके के जाकिर कॉलोनी की है, जहां ग्राउंड फ्लोर के साथ दो मंजिला बनी एक 35 साल पुरानी बिल्डिंग ढह गई। बताया जा रहा है कि नीचे ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चला करती थी। यहां कई दुधारू पशु भी बंधे हुए थे और घर के सभी लोग ऊपरी दो मंजिलों में रहा करते थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि ये शहर का पुराना इलाका है। यहां की गलियां बहुत ही संकरी है, जिसकी वजह से बड़ी मशीन और बुलडोजर रेस्क्यू के लिए नहीं आ पाए।
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया है कि प्रशासन को बिल्डिंग के अंदर मौजूद जिन 15 लोगों की लिस्ट दी गई थी। उन सभी 15 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोगों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। मलबे में दबने वालों में केवल एक पुरुष है, जबकि तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। इनके अलावा सभी बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया
Next: राशिफल 16 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.