Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार में जीएमओयू वाहन स्वामियों ने दिया धरना
  • पौड़ी

कोटद्वार में जीएमओयू वाहन स्वामियों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  जीएमओयू प्रबंधन की ओर से 15 वर्ष की अवधि पूर्ण करने वाले वाहनों को संचालन से बाहर करने पर भड़के वाहन स्वामियों ने मंगलवार को कंपनी मुख्यालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी प्रबंधन के निर्णयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वे स्वयं वाहन स्वामी व चालक भी हैं। कंपनी ने 15 वर्ष पूर्ण करने वाले वाहनों को संचालन से बाहर कर दिया है, जबकि सरकार की ओर से उन वाहनों के रखरखाव के आधार पर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। अन्य कंपनियों में भी 15 वर्ष पूर्ण करने वाले वाहनों का संचालन किया जा रहा है। वहीं वाहनों का संचालन नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर ध्यान न देने के कारण उन्हें धरना प्रदर्शन पर बाध्य होना पड़ रहा है। मौके पर वाहन स्वामियों ने कंपनी के वार्षिक चुनाव पूर्व की तरह मतदान से कराने, कोर्ट का निर्णय आने तक कंपनी संचालकों के चुनाव पर रोक लगाने, चुनाव समिति को भंग करने, कंपनी में पुराने वाहनों के संचालन पुन: शुरू करवाने, कंपनी में छोटे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और वाहन स्वामियों का दो प्रतिशत कमीशन उन्हें वापस करने की मांग भी की और ऐसा न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी। धरना स्थल पर दलबीर सिंह, गुलाब सिंह, सुरेश कुमार, गजे सिंह रौथाण, कुलदीप सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप सिंह रावत, विनोद कुमार, धर्म सिंह, मातबर सिंह रौथाण, कोमल सिंह, केशर सिंह, मनोहर सिंह, गणेश भट्ट, मदन सिंह और राकेश भट्ट सहित अन्य वाहन स्वामी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Next: चरस तस्करी के दोषी को दस साल की कैद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.