Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीरोंखाल में माह भर से बंद है पेट्रोल पंप
  • पौड़ी

बीरोंखाल में माह भर से बंद है पेट्रोल पंप

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  विकासखंड बीरोंखाल के गुडिंडा पंप पर एक महीने का समय गुजर जाने के बावजूद भी क्षेत्र के वाहन चालकों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोग मजबूरी में अपने वाहनों के लिए लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर रामनगर, कोटद्वार, पौड़ी से डीजल और पेट्रोल लाकर काम चला रहे हैं। वाहन चालकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पंप पर डीजल, पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जय कालिंका मां टैक्सी-मैक्सी यूनियन अध्यक्ष संजय धोलाखंडी, अभिषेक नेगी, जेटी सिहं, धर्मेन्द्र सिहं, तेजपाल सिहं, कुलदीप नेगी का कहना हैं कि गुडिंडा डीजल पंप पर डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रहीं हैं। वहां अपने वहानों को चलाने के लिए पौड़ी, रामनगर, कोटद्वार से डीजल और पेट्रोल लाकर काम चला रहे हैं। बताया कि पौड़ी से लेकर रामनगर के बीच कोई डीजल और पेट्रोल पंप नहीं हैं। क्षेत्र का एक मात्र डीजल पंप गुडिंडा में हैं जो एक माह से बंद हैं। पंप बंद रहने से बीरोंखाल, बैजरों, थलीसैंण, रसिया महादेव, बेदीखाल, मैठाणाघाट, चौखाल, धुमाकोट घुमने आ रहे पर्यटकों सहित आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उधर बीरोंखाल की सहायक खाद्य निरीक्षक शशीकला रावत ने बताया कि गुडिंडा डीजल पंप संचालक बीमार होने से उनके द्वारा केवाईसी नहीं कराई गई हैं। इससे लेन-देन करने में दिक्कत हो रही हैं। पंप संचालक को शीघ्र डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक पर भाभी की बहन से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
Next: जिलों में सदस्यता अभियान में आ रही है तेजी : भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.