Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चोरों ने सुपर स्वीट हाउस का ताला तोड़कर 90 हजार की चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

चोरों ने सुपर स्वीट हाउस का ताला तोड़कर 90 हजार की चोरी

RNS INDIA NEWS 07/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शहर के व्यस्ततम चौराहे डीडी चौक पर स्थित सुपर स्वीट हाउस के ताले तोड़कर चोरों ने दुकान का गल्ला चुरा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान स्वामी ने गल्ले में 90 हजार रुपये नगद बताए हैं। डीडी चौक स्थित दुकान में चोरी होने की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने दुकान स्वामी के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रीतम सिंह पुत्र नारायण दास निवासी बलवंत कालोनी की रोडवेज बस स्टैंड के सामने डीडी चौक पर सुपर स्वीट हाउस के नाम से मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस प्रीतम दास अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। शनिवार सुबह सात बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने दुकान के शटर पर लगे ताले कटे हुए देखे। चोरों ने लोहे से बना दुकान का गल्ला चुरा लिया था। प्रीतम दास ने बताया कि गल्ले में 90 हजार रुपये, दुकान के कागजात और चाबियां थीं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रीतम दास ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर जताया रोष:   नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर स्थित दुकान में चोरी होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बजाज, पूर्व महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल सुंदरम शर्मा से रोष जताया। व्यापारियों चेतावनी दी किकि यदि घटना का शीध्र खुलासा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना  :   चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो व्यक्ति गल्ला चुराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर गल्ले को चुरा कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केएमवीएन कर्मियों ने मानदेय बढोत्तरी पर की खुशी व्यक्त
Next: अल्मोड़ा: संस्कृत के विद्वान पंडित प्रेमानंद शास्त्री के निधन पर जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.