Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विजयनगर में ज्वैलर्स की दुकान में 3 लाख के आभूषण चोरी
  • रुद्रप्रयाग

विजयनगर में ज्वैलर्स की दुकान में 3 लाख के आभूषण चोरी

RNS INDIA NEWS 06/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  अगस्त्यमुनि के विजयनगर बाजार में बुधवार रात करीब एक बजे अज्ञात चोर ने एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान में रखी करीब 3 लाख की चांदी एवं अन्य आभूषण पर हाथ साफ करते हुए चोर फरार हो गए। इधर, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार विजयनगर के बिष्ट कॉलोनी में चोर ने गढ़वाल ज्वेलर्स का ताला तोड़कर शो केस में रखे करीब 3 लाख मूल्य के चांदी के आभूषण और 35 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर ने दुकान में रखी तिजोरी को तोड़ने का भी प्रयास किया। जबकि उसी दौरान दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे मकान मालिक राजेन्द्र बिष्ट को खटर-पटर की आवाज सुनाई दी और वह बाहर आ गए, देखा तो दुकान का शटर खुला था, वह शोर मचाने लगे और तब तक चोर फरार हो गए। मकान मालिक जब दुकान तक पहुंचे तो चोर ओझल हो चुके थे। दुकान पर लगा शीशे का दरवाजा नीचे से टूटा हुआ पाया तो उन्होंने दुकान के सामने किराऐ पर रहे ज्वेलर्स शॉप मालिक अशोक कुमार को बुलाया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो शोकेस में रखे चांदी के आभूषण और नगदी गायब मिली। बताया जा रहा है कि ज्वेलरी शॉप के करीब वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोर ने अपनी टोपी से ढक दिया और बड़े आराम से शटर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। अगस्त्यमुनि में चोरी की इस घटना से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा कि अगस्त्यमुनि में ऐसी घटनाएं ना के बराबर है, इस प्रकार से चोरी की घटना चिंताजनक है। कहा कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने घटना पर चिंता जाहिर करते शीघ्र चोर को पकड़ने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनप्रयाग से 3500 से अधिक यात्री हुए केदारनाथ रवाना
Next: सरकार गिराने का निर्दलीय विधायक का दावा आधारहीन: तीरथ

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.