Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 06 सितम्बर से नंदादेवी मेला शुरू, पोस्टर का हुआ विमोचन
  • अल्मोड़ा

06 सितम्बर से नंदादेवी मेला शुरू, पोस्टर का हुआ विमोचन

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मां नन्दा देवी मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया। मेला 6 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 13 सितम्बर तक चलेगा। 6 सितम्बर से विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। 9 सितम्बर को केले के वृक्षों को आमंत्रण दिया जाएगा तथा 10 सितम्बर को केले के वृक्ष मन्दिर पहुंचेंगे तथा माता की प्रतिमाओं का निर्माण होगा। 13 सितम्बर को माता की भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का समापन होगा। इस अवसर पर मां नन्दादेवी मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि इस बार मेला समिति को एडम्स का मैदान नहीं मिल पाया। इस कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां नन्दा देवी प्रांगण में ही होंगी। इसके साथ ही वर्मा ने कहा कि कुछ व्यक्ति एवं संगठन नन्दा देवी समिति पर आय व्यय के ब्यौरे को लेकर लगातार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नन्दा देवी समिति पूरी पारदर्शी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नन्दादेवी समिति पर अनर्गल आरोप लगाने वालों के खिलाफ भी नन्दा देवी समिति विधिक कार्यवाही करने जा रही है। उन्होंने समस्त जनता से भी अपील की है कि मां नन्दा देवी के इस पौराणिक मेले में सभी सहयोग करें। मेला समिति के सचिव मनोज सनवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपने स्तर से कार्यवाही कर अल्मोड़ा मां नन्दादेवी के मेले को राजकीय मेला घोषित करना चाहिए। इस अवसर पर मेला समिति के उपाध्यक्ष तारा चन्द जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, डॉ मनोज जोशी, हरीश कनवाल, अर्जुन बिष्ट, आनन्द सिंह बगड़वाल, राजेन्द्र बिष्ट, परितोष जोशी, अनूप साह आदि सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
Next: नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया पदभार ग्रहण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.