Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2024 का उद्घाटन
  • अल्मोड़ा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2024 का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची जहाँ विक्टोरिया क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने हेमवंती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हेमवंती नंदन बहुगुणा को नमन किया। इस अवसर पर मंत्री आर्या ने विक्टोरिया प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और आयोजकों को टूर्नामेंट की बधाई दी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग प्रदेश के खिलाड़ियों का विकास और अच्छी खेल सुविधाएं देने के लिए लिए लगतार प्रयासरत है, जिसका परिणाम है उत्तराखंड उन गिने चुने राज्यों में शामिल  हुआ है जहां प्रदेश के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जाकर नौकरी देने का काम किया है। राज्य सेवाओं में प्रदेश के खिलाड़ियों को 4% आरक्षण देना और प्रदेश सरकार के द्वारा खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी देने से उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा खेल विश्वविद्यालय मिलने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी और उत्तराखंड आने वाले समय में खिलाड़ियों का हब बनने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। काबीना मंत्री के साथ सैकड़ों खिलाड़ियों और लोगों ने हिमालय बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनोज पवार आयोजक विक्टोरिया क्रिकेट क्लब, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, कोच लियाकत अली खान, धर्मेंद्र बिष्ट, सौरभ वर्मा, आनंद भोज, भैरव गोस्वामी, अमरनाथ नेगी, राजेंद्र तिवारी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नुमाइश के आखिरी दिनों में फिर विवाद, दुकानदार को मारा चाकू
Next: गंगोलीहाट के पुनौली गांव में आठूं संपन्न

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.