Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बड़ा हादसा टला : हेलीकॉप्टर लेकर जा रहा था एमआई -17, टूटकर जमीन पर गिरा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग

बड़ा हादसा टला : हेलीकॉप्टर लेकर जा रहा था एमआई -17, टूटकर जमीन पर गिरा

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)।  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादासा टल गया। एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा ले जाया जा रहा एक खराब हेलीकॉप्टर आसमान से अचानक जमीन पर गिर गया। मामला केदारनाथ पैदल मार्ग के रामबाड़ा का है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब हो गया था। इसके बाद उसे ले जाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बुलाया गया था। जैसे ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो थोड़ी दूर पहुंचने के बाद उससे बंधा खराब हेलीकॉप्टर टूटकर आसमान से जमीन पर जा गिरा।
गनीमत यह रही कि जिस समय यह खराब हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा। उस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। पता चला है कि खराब हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपना सुतंलन खो बैठा था। क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर को केदारनाथ से गौचर हैलीपैड ले जाते वक्त यह हादसा घटित हुआ। फिलहाल इस हादसे मे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नही है। इससे पहले मई महीने में केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।
हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
इन दिनों उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से कई इलाकों में प्रशासनिक अमले को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की कई खबरें पिछले दिनों आई थीं तो वहीं हाल ही में घनसाली के जनख्याली में बादल फटने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव में जितेंद्र तोमक्याल के गीतों पर झूमे दर्शक
Next: महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के विरोध में कांग्रेस मुखर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.