Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रावास निर्माण के लिए किए जा रहे अवैध खनन को छात्रों ने रुकवाया
  • देहरादून

छात्रावास निर्माण के लिए किए जा रहे अवैध खनन को छात्रों ने रुकवाया

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से महाविद्यालय के पास ही सड़क के ऊपर अवैध खनन किया जा रहा है। इससे सड़क के साथ ही महाविद्यालय के भवन को खतरा पैदा हो गया। जिससे गुस्साए छात्रों ने काम रुकवा दिया। साथ ही कॉलेज प्रशासन की आपत्ति के बाद ब्रिडकुल ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। दरअसल, करोड़ों रुपये की लागत से महाविद्यालय त्यूणी में छात्रावास निर्माण किया जा रहा है। छात्रावास निर्माण के लिए ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। आरोप है कि ब्रिडकुल ने जिस ठेकेदार को कार्य दिया है वह महाविद्यालय भवन के पास ही रोड पर अवैध खनन कर रहा है। जिससे सड़क के साथ ही सड़क के बगल में बने भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। छात्रों का आरोप है कि ठेकेदार ने महाविद्यालय परिसर के मैदान को भी खोद दिया है। महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार के लेबर विद्यालय के शौचालय का उपयोग कर रहे हैं, जिससे छात्राओं की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्राचार्य से तत्काल इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। जिस पर प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने इस संबंध में कार्यदायी संस्था को उच्च शिक्षा विभाग निर्माण एजेंसी के नियमों के हिसाब से कार्य करने को कहा। जिस पर ब्रिडकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय जैन ने ठेकेदारा को नोटिस देकर निमयानुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेब के वाहन को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर केस
Next: घर में घुसकर गाली-गलौज, बेटे पर शादी का दबाव का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.