Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीमित होकर रह जाएगा नन्दा देवी का मेला, परिसर में नहीं है स्थान: नन्दादेवी मेला समिति
  • अल्मोड़ा

सीमित होकर रह जाएगा नन्दा देवी का मेला, परिसर में नहीं है स्थान: नन्दादेवी मेला समिति

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नन्दादेवी मेला हेतु एडम्स स्कूल का मैदान मेला आयोजन हेतु नहीं मिलने से मेला सीमित होकर रह जाएगा। इस सम्बन्ध में नन्दादेवी मेला समिति ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। समिति ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार नन्दादेवी के मेले में एडम्स का मैदान मेला समिति को नहीं मिल पाया जिस कारण नन्दादेवी के सीमित परिसर में मेला कराना सम्भव नहीं हो पाएगा। सचिन मनोज सनवाल ने कहा कि आगामी 3 सितम्बर को नन्दादेवी मेला समिति एक बैठक करेगी और चर्चा करेगी कि इतने छोटे परिसर में मेला कैसे कराया जाए। समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि हमारी मंशा केवल मां की पूजा करना और संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नन्दादेवी परिसर में स्थान सीमित है इसलिए विगत पांच वर्षों से एडम्स परिसर में भी मेला कराकर मेले को भव्य रूप देने की एवं भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जाती आ रही है। उन्होंने कहा कि एडम्स परिसर से जो आय होती है उससे समिति मेला संचालित करती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का भी मेला समिति को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। अब नन्दा देवी परिसर में होने वाले मेले की समस्त जिम्मेदारी जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की होगी। अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि इस बार नन्दादेवी मेले की यदि समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन लेता है तो ठीक है वरना इस बार नन्दा देवी समिति मेले से हाथ पीछे खींचने को मजबूर होगी। अध्यक्ष ने कहा कि वे अल्मोड़ा के व्यापारियों के पास भी जाएंगे और मन्दिर समिति के समर्थन में एक दिन के बाजार बन्द का आह्वान करेंगे। कहा कि समिति के द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने समिति की नहीं सुनी। यहाँ पत्रकार वार्ता में हरीश कनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, राजेंद्र बिष्ट, अमरनाथ नेगी, गीता मेहरा, मीना भैंसोड़ा, दिनेश गोयल, अर्जुन बिष्ट, अनूप साह, मुन्ना वर्मा, जगत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंपई के इस्तीफे से खाली हुई कैबिनेट सीट पर रामदास सोरेन बनेंगे मंत्री
Next: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए शुरू की तैयारी, उठाए जाएंगे ये कदम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.