Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पाबौ गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल
  • रुद्रप्रयाग

पाबौ गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  धनपुर पट्टी के पाबौ गांव में एक व्यक्ति को अपने खेत में जाते हुए भालू ने घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना से क्षेत्र में दहशत है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की धनपुर पट्टी में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बना है। गुलदार, भालू और जंगली सुअर की निरंतर आवाजाही से क्षेत्र में लोग दहशत में है। गुरुवार सुबह 9 बजे पाबौ गांव के राजेन्द्र सिंह गांव के पास अपने खेतों में मंडवे के खेत में गए थे। इस बीच अचानक भालू ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। करीब 15 मिनट तक उनके और भालू के बीच संघर्ष चलता रहा। राजेन्द्र सिंह ने शोर-शराबा किया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर भालू भाग गया। भालू ने उनके दोनों पैर और हाथ, चेहरे पर दांत और नाखून से गहरे घाव दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मोहन बिष्ट एवं प्रधान देवेश सिंह ने कहा कि आए दिन गांवों में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं हो रही हैं, किंतु वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने शीघ्र वन कर्मियों की गश्त लगाने एवं सुरक्षा की मांग की है। साथ ही गंभीर घायल व्यक्ति को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
Next: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं कंगना रनौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.