Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो दोस्तों ने की थी शशांक की पानी में डुबोकर हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

दो दोस्तों ने की थी शशांक की पानी में डुबोकर हत्या

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। चार दिन पहले पानी से भरे प्लॉट में मिले युवक की हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी। उधारी के विवाद में दोनों दोस्तों ने युवक को पानी में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों युवकों को केवीआर हाईवे फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से एक लॉक लगी कार मिली थी। गुरुवार को आईटीआई थाने में सीओ अनुषा बडोला ने मामले का खुलासा किया। बताया कि 26 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि खड़कपुर देवीपुरा स्थित पानी से भरे प्लॉट में युवक का शव पड़ा है। मौके पर एक कार खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान आवास विकास निवासी शशांक डोभाल पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस को पता चला कि बरामद कार सुभाष नगर निवासी राकेश सक्सेना पुत्र रघुनंद प्रसाद के नाम पर है। वारदात के दिन कार को राकेश सक्सेना का बेटा शिखर सक्सेना चला रहा था। घटना के बाद से ही शिखर दोस्त दीपक यादव पुत्र बाबूराम यादव के साथ फरार है। पड़ताल के दौरान गुरुवार को पुलिस ने सुभाष नगर निवासी शिखर व दीपक यादव को केवीआर हाईवे फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।
नशे के आदी थे दोस्त:  पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि शंशाक और शिखर बचपन के दोस्त थे और वह नशा करने के आदी थे। 25 अगस्त को शिखर ने पिता से कार मांगी। नशे के लिए शंशाक और दीपक के साथ वह खड़कपुर की ओर गए। खड़कपुर रेलवे फाटक से आगे श्मशान घाट के पास खाली प्लॉट में तीनों ने नशा किया। इसी दौरान शिखर का शंशाक से उधार के पैसे मांगने पर विवाद हो गया था। शिखर व दीपक ने पानी से भरे प्लॉट में शंशाक डोभाल को धक्का दे दिया था। युवकों के मुताबिक नशे में होने के कारण शंशाक वहां से निकल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। बाद में शशांक का मोबाइल शिखर ने अपने पास रख लिया। शंशाक को वहीं छोडकर दोनों घर जाने को कार मोड़ने लगे तो उसका अगला टायर कीचड़ में फंस गया। इसके बाद दोनों गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
टीम में शामिल लोग :   आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, नीरज शुक्ला, अनुज त्यागी व अन्य।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी जेल परिसर में बनने वाली पार्किंग का व्यापारियों ने किया विरोध
Next: काशीपुर में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.