Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया खेल दिवस
  • अल्मोड़ा

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया खेल दिवस

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाने वाला खेल दिवस आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सुरेश भोज द्वारा विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन व उनकी उपलब्धियों से परिचित कराते हुए खेलों का जीवन में महत्व बताया गया। विद्यालय के गांधी, टैगोर, आजाद और रमन सदन के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांधी, टैगोर सदन की संयुक्त टीम ने तीन में से दो सैट जीत कर रोलिंग ट्रॉफी हासिल की। विद्यालय में अलंकरण समारोह भी आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न अलंकरणों से नवाजा गया और उन्हें सम्बन्धित जिम्मेदारियाँ सौंपी गई। समारोह में गर्व पाण्डेय को हेड बॉय तथा वैष्णवी जोशी को हेड गर्ल चुने जाने पर अलंकृत किया गया। साथ ही अनन्या गौतम, साहिल शरद, दिया तिवारी, राहुल चौहान सहित अन्य विद्यार्थियों को भी अलंकृत किया गया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने अलंकृत विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए विद्यालय के समग्र विकास में उनकी भूमिका स्पष्ट की तथा खेल दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा की विद्यार्थी जीवन में खेल तथा शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं और खेलों की तरह शिक्षा को भी जोश के साथ अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर हम जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मासी के भूमिया मंदिर के पुजारी व उनकी पत्नी पर हुआ हमला
Next: मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों का काली पट्टी बांध विरोध जारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.