Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा अंतर विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया। आर्मी ग्राउंड में आयोजित इस‌ प्रतियोगिता में फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राजपूत राइफल्स के कैप्टन अमनदीप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल के प्रति जागरूक होने व खेल से खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। वही प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि वह विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक वर्मा व राष्ट्रीय खिलाड़ी गणेश शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हॉकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। अतिथियों ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती में मनाए जाने वाले खेल दिवस के अवसर पर बताया कि कैसे मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता था। इस अवसर पर फाइनल मैच के पश्चात वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का एक मैत्री मैच भी विक्टोरिया क्लब द्वारा कराया गया। फाइनल में बॉयस की शारदा ‘बी’ ने शारदा ‘ए’ को 2.1 से हराया। ‌वहीं बालिका वर्ग में शारदा की टीम ने दुगालखोला 7 को 3-1 से हराया। अतिथियों ने विक्टोरिया क्लब की भी सराहना करी जो लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को कराकर खिलाड़ियों को निखारने का काम लगातार पिछले 17 वर्षों से करते आ रहा है और आशा व्यक्ति की है कि भविष्य में भी लगातार विक्टोरिया क्लब द्वारा ऐसी प्रतियोगिताएं कराकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी अतिथियों व क्लब के सभी सदस्यों का प्रतियोगिता को सफल बनाने में आभार प्रकट किया और यह विश्वास दिलाया है कि भविष्य में भी विक्टोरिया क्लब खिलाड़ियों की प्रतीभा को निखारने के लिए लगातार ऐसे ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को कराता रहेगा। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अनीता पवार, पायल गोस्वामी, रोहित भट्ट, अतुल वर्मा, दीप चंद्र जोशी, शंकर जोशी, मनोज कनवाल, बलवंत दानू, शुभम कांडपाल, करन बिष्ट, चंदन लटवाल, ललित कनवाल, विजय भट्ट, नंदन फर्तियाल, अंकित पांडे, मयंक कार्की, सूरज वाणी, गौरव कुमार, जगदीश चौहान, प्रशांत कुमार, सुमित साह, अजय कुमार, कैलाश मेहरा, प्रदीप कुमार, संजय वर्मा, हरीश कुमार, संजय बिष्ट, अभिनव जगाती, अरविंद टम्टा, क्षितिज पांडे, हेम कुमार, हिम्मत सिंह, अंशुल बिष्ट, मनोज भाकुनी, विक्की बिनौली मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति प्रो बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी से विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर की चर्चा
Next: सीएम धामी ने दी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामना

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.