Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बारामंडल के पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने जन्मदिन मनाया। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के जन्मदिन पर नगर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा अपने कार्यकाल में किए कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा अल्मोड़ा में लम्बे समय तक एक कुशल कार्यकर्ता व विधायक के रूप में नेतृत्व किया गया। अल्मोड़ा के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। चौहान हमेशा गरीब, असहाय व जमीनी कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। चौहान के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। विदेश प्रवास के चलते पूर्व विधायक चौहान ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं की बधाइयाँ स्वीकार की। यहाँ कार्यक्रम में कोआपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, पूर्व महामंत्री मदन बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री संदीप श्रीवास्तव, विनीत बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन सिंह बिष्ट, हितेश नेगी, राहुल बिष्ट, प्रधान विनोद लटवाल, राजू बिष्ट, नवीन बिष्ट, चमन मेहता, जगदीश नगरकोटी, गंगा सिंह, चन्दन चौहान, बिशन कनवाल, जगदीश लटवाल, हरीश रावत, पदम् सिंह, अर्जुन मेहता, प्रेम रावत, गुड्डू मेहता, चमन मेहता, विपिन बिष्ट, प्रधान शेर सिंह लटवाल, बचे सिंह, राजू चौहान, हरीश लटवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कार्तिकेय बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार गिराने के बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने ली चुटकी
Next: कुलपति प्रो बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी से विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर की चर्चा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.