Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • इंस्टाग्राम पर की युवती से दोस्ती, ब्लैकमेल कर लाखों के गहने लिए, गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

इंस्टाग्राम पर की युवती से दोस्ती, ब्लैकमेल कर लाखों के गहने लिए, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

गाजियाबाद (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन की पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से दोस्ती कर उसकी फोटो लेकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने के नाम पर उससे लाखों रुपये के गहने लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
युवक के पास से पुलिस ने दो लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं जो उसने गहने बेचकर जुटाए थे। आरोपी युवक ने पहले भी युवती से लाखों रुपये के गहने लिए थे और उन्हें बेचकर उन पैसों से मौज मस्ती कर चुका है। युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आखिरकार पीडि़ता ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
थाना शालीमार गार्डन पर पीडि़ता के पिता ने 27 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी से तरुण नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसने उसकी फोटो लेकर उनको वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उससे आभूषण ले लिए हैं। घटनाक्रम का तत्काल संज्ञान लेते हुए 28 अगस्त को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त तरुण मीणा (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लडक़ी के दिए गए आभूषण बेचकर जुटाए गए दो लाख 75 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में तरुण मीणा ने बताया कि उसके पास से दो लाख 75 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसने इंस्टाग्राम पर पीडि़ता से दोस्ती कर उसकी फोटो लेकर उनको वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उस पर आभूषण देने का दबाव बनाया। इससे पहले भी जो गहने पीडि़ता ने युवक को दिए थे उसे बेचकर उन पैसों से वह मौज-मस्ती कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, तरुण मीणा शालीमार गार्डन गाजियाबाद का ही रहने वाला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्संग सुनने आए लोगों पर गिरी दीवार, 60 से अधिक लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर
Next: सरकार गिराने के बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने ली चुटकी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.