Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: महिला ने बच्चे को पिलाया जहर, खुद भी गटका, बच्चे की मौत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: महिला ने बच्चे को पिलाया जहर, खुद भी गटका, बच्चे की मौत

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। देघाट निवासी महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर पिलाया और खुद भी गटक लिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देघाट के खलडुवा निवासी महेंद्र राम का विवाह दिव्या के साथ हुआ था। उनका 11 माह बेटा निखिल भी था। इन तीनों के अलावा घर में महेंद्र की दादी रहती हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह महेंद्र और दिव्या निखिल को लेकर वैद्य के पास गए थे। लौटने के बाद महेंद्र बकरी चुगाने चला गया, जबकि दिव्या बच्चे को लेकर बाजार आ गई। दिव्या ने बाजार से विषाक्त खरीदा और गटक लिया। इस दौरान दिव्या ने जहर बच्चे को भी पिला दिया। लोगों ने डायल 112 में जानकारी देकर दोनों को पीएचसी देघाट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दिव्या अपने पति पर शक करती थी। इसे लेकर कई बार घर में विवाद भी हो चुका था। इधर, अब उसके इस खौफनाक कदम से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही सारी हकीकत सामने आने की संभावना जताई जा रही है। दिव्या के प्राथमिक बयान दर्ज कर उपचार के लिए रानीखेत भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दिव्या ने अपनी मर्जी से विषाक्त गटकने की बात कही है। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष हरविंदर कुमार ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी एसीपी को लागू न किए जाने पर कर्मचारी नाराज
Next: बिनसर में आयोजित पांच दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.