Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में इंडक्शन कार्यक्रम में दी जानकारी
  • पौड़ी

पौड़ी में इंडक्शन कार्यक्रम में दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। गोविंद बल्लभ पंत तकनीकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान घुडदौड़ी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए शुक्रवार से इंडक्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां दी गईं। शुक्रवार को शुरू हुए कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. वीएन काला ने बताया कि इस इंडक्शन कार्यक्रम का उद्देश्य एवं इसकी अवधारणा नए छात्रों को नए वातावरण में समायोजित करना व उनको सहज महसूस कराने में मदद करना है। उनमें संस्थान के लोकाचार व संस्कृति से अवगत कराना व उन्हें अन्य सीनियर छात्रों व शिक्षकों के साथ संबंध बनाने में मदद करना व उन्हें अपने उद्देश्य व आत्म अन्वेषण की भावना से अवगत कराना है। कार्यक्रम के तहत पहले दिन प्रसिद्ध शिक्षाविद व मोटिवेशनल स्पीकर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, डीन प्रो. डीएस नेगी ने छात्रों का उत्साह वर्धन कर सफलता की नई तकनीक न्यूरो भाषाई प्रोग्रामिंग (एनएलपी) एक आंतरिक इंजीनियरिंग पर ब्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एनएलपी एक व्यावहारिक, वैज्ञानिक रूप से परीक्षित विधि है जो आपके सोचने और व्यवहार करने के तरीके को पहले से कहीं अधिक तेज़ी से और आसानी से बदल सकती है। कार्यक्रम के संयोजक डा. भोला झा व डा. मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के व्याखान व कार्यशालाएं कराई जाएंगी व छात्रों से शारीरिक गतिविधि, रचनात्मक कला और संस्कृति, सार्वभौमिक मानवीय मूल्य, कॉलेज, विभाग/शाखा से परिचय, साहित्यिक गतिविधि व उनमे निहित प्रवीणता को पहचाना जाएगा। इस मौके पर डा. केडी नारायण, डा. किरीट सेमवाल, डा. मंगल सिंह बिष्ट, डा. भाग्य सिंधु तिवारी, डा. बीएस नेगी, डा. सरिश चंद्रवंशी, डा. अश्वनी सैनी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक महीने से पति का पता न चलने से महिला ने लगाई पुलिस से गुहार
Next: छात्रों को दी प्रक्षेपण यानों और लैंडर के यंत्रों के बारे में जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.