Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन से कांग्रेस का चेहरा हुआ बेनकाब:  धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन से कांग्रेस का चेहरा हुआ बेनकाब:  धामी

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शनिवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन के बाद कांग्रेस पार्टी का चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुका है। इससे साफ हो चुका है कि कांग्रेस का आतंकवाद और अलगाववाद को समर्थन है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के चुनाव में जिस प्रकार से कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी ने आपस में गठबंधन किया है वो एक तरह से वहां की के साथ धोखा है और कांग्रेस पार्टी पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और जिहाद को पोषित किया है, कांग्रेस के इरादे जनता के सामने साफ हो गए हैं कि वह नेकां से गठबंधन करके जम्मू कश्मीर को हिंसा की आग में झोंकना चाहती है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लालच में अराजकता, आतंकवाद, अलगाववाद और जिहादियों को समर्थन कर रही है। यहां तक कि जम्मू कश्मीर में दलितों, गुज्जरों, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध कर रही है।

उत्तराखंड के वीरों की भूमिका रही है अहम
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि जम्मू कश्मीर की धरती को बचाने के लिए उत्तराखंड के वीरों की भूमिका अहम रही है। उत्तराखंड के सैकड़ों वीर जवानों ने अपने देश की माटी के रक्षा की खातिर वहां शहादतें दी हैं। अब जब वीर जवानों के बलिदानों की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में शांति बहाल हो चुकी है तो कांग्रेस फिर से वहां अशांति फैलाने की साजिश में जुट गई है।

धामी ने कांग्रेस से पूछे 10 सवाल
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार करते हुए 10 पूछे हैं। कहा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर में अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है। क्या नेशनल कांफ्रेंस के वहां से धारा 370 और आर्टिकल 35ए को वापस लेने का समर्थन करती है। कांग्रेस क्या कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करेगी। उन्होंने इसी तरह से कांग्रेस से अन्य सवाल भी पूछे हैं। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशद्रोही एजेंडे के साथ खड़ी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदादेवी मेले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की प्रशासन से की मांग
Next: पीटीए शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.