Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोबरा गैंग का कोकीन तस्कर गिरफ्तार
  • देहरादून

कोबरा गैंग का कोकीन तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/08/2024
rns featured image new

देहरादून । नशा तस्करी करने वाले कोबरा गैंग के एक और विदेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से तंजानिया के रहने वाले इस आरोपी के पास से 44 ग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद हुई है। पुलिस इससे पहले भी दो विदेशी महिलाओं को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बड़ी-बड़ी पार्टियों में नशा सप्लाई करने वाली कोबरा गैंग के बारे में पता चला था। पुलिस ने इसके कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो विदेशी मूल की महिलाएं भी शामिल हैं। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस पर चल रही चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि कोबरा गैंग का एक मुख्य तस्कर इन दिनों देहरादून में मौजूद है। इस पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान कैनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 44 ग्राम कोकीन बरामद हुई हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम पास्कल जॉन निवासी तंजानिया बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने देश से दिल्ली आता जाता रहता है। वह कोकीन को दिल्ली के तस्करों से खरीदता है। इसके बाद मांग के आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता है। देहरादून में भी उसने कई बार कोकीन सप्लाई की थी। इसके लिए वह कमीशन लेता है। देहरादून में भी एक जगह पर बुधवार को पार्टी होनी थी, जिसमें उसे यह कोकीन सप्लाई करनी थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से कई और जानकारियां भी मिली हैं। इनकी तस्दीक कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 
Next: मतदाता सत्यापन के लिए घर घर आएंगे बीएलओ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.