Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घेराव के बाद जागे जल निगम ने किया दोबारा डामरीकरण का वादा
  • अल्मोड़ा

घेराव के बाद जागे जल निगम ने किया दोबारा डामरीकरण का वादा

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अल्मोड़ा की मालरोड में डामरीकरण में हुई दिक्कत को लेकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता जल निगम के कार्यालय में घेराव किया। पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनवरी माह में माल रोड में जाखन देवी से शिखर होटल तक सीवर लाईन निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ था जिसको एक माह में पूरा हो जाना था, लेकिन कार्यदाई संस्था जल निगम के द्वारा इस कार्य को पूरा करने में पांच माह का समय लिया गया जिससे पांच माह तक पूरे क्षेत्र के व्यापारी एवं जनता परेशान रही। कर्नाटक ने कहा कि हैरानी की बात है कि सड़क पर डामरीकरण हुए अभी दो माह का समय भी नहीं हुआ है और सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बख्शीखोला में सड़क के मध्य में बड़े बड़े गड्ढे बन रहे हैं जिससे उसके आसपास के भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है तथा वाहन चालकों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक ने इसके लिए जिम्मेदार जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के साथ डामरीकरण की जांच की भी मांग की। वार्ता के बाद जल निगम के अधिकारियों ने लिखित रूप में आश्वासन दिया कि बरसात समाप्त होते ही अक्टूबर में सड़क पर पुनः हॉट मिक्स का कार्य किया जाएगा तथा सड़क के गड्ढों को तत्काल भरा जाएगा। इसके साथ ही डामरीकरण की थर्ड पार्टी जांच भी की जाएगी। यहाँ घेराव कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के साथ लीलाधर काण्डपाल, पूरन चन्द्र तिवारी, जगदीश चन्द्र तिवारी, दिनेश चंद्र जोशी, शाहबुद्दीन, नूर खान, हयात सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, सुधीर कुमार, हिमांशु कनवाल, भूपेंद्र भोज आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमरनाथ यात्रा का 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा 5 लाख के पार
Next: निवेश के नाम पर दो लाख की रकम ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.