Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से रुड़की में बांग्लादेशी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से रुड़की में बांग्लादेशी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। शहर में आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर लिया। बांग्लादेशी के पास से कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। रुड़की कोतवाली में बांग्लादेशी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। कोर्ट की पेशी के बाद बांग्लादेशी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रुड़की कोतवाली के उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल नूर हसन और मनमोहन भंडारी को आर्मी इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि ढंडेरा फाटक के पास एक संदिग्ध खड़ा है। जो ढंडेरा में कमरा लेने के लिए लोगों से बातचीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रहीमुल उम्र 50 वर्षीय निवासी हाकीमपुर पाबना राजशाही बांग्लादेश को गिरफ्तार किया। भाषा समझ में नहीं आने पर आईआईटी से भाषा एक्सपर्ट को बुलाया गया। बातचीत में भाषा एक्सपर्ट को रहीमूल ने बताया कि करीब तीन महीने पूर्व बांग्लादेश से पैसे कमाने के लिए भारत के लिए आने की प्लानिंग की थी। बैनापुर बॉर्डर से चोरी छिपे जम्मू तवी ट्रेन से मुर्शिदाबाद श्यालदा होते हुए कोलकाता पहुंचा था। तीन महीने से वो भारत के अलग-अलग जगह पर घूमता रहा। इस बीच पता चला कि कलियर का उर्स शुरू होने वाला है। जहां पर लाखों की तादाद में जायरीन आते हैं जहां उसे रहने और छिपने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए वह ट्रेन से रविवार को ढंडेरा पहुंचा था। यहां कमरा लेकर रहने की प्लानिंग थी। जिसके बाद उर्स शुरू होने पर कलियर के लिए रवाना होना था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस (रुड़की) की मदद से कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है।

तख्ता पलट के बाद अलर्ट पुलिस
बांग्लादेश में पख्ता पलट के बाद से सरकार चौकन्नी है। शासन प्रशासन की ओर से बांग्लादेश के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ताकि सुरक्षा चाक चौबंद रहे। ऐसे में रुड़की क्षेत्र में बांग्लादेशी के होने पर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। तुरंत सूचना पर पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर 17.58 लाख रुपये ठगे
Next: मां के सामने बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.