Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

RNS INDIA NEWS 07/08/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। रामनगर रोड पर चिह्नित अतिक्रमणकारियों को नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुधवार को प्रशासन ने अभियान चलाकर जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। रामनगर रोड पर कार्बेट नेशनल पार्क, रानीखेत, गर्जिया मंदिर समेत अन्य स्थानों को जाने के लिए पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन अतिक्रमण के चलते रामनगर रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ समय पहले एसडीएम अभय प्रताप सिंह व एमएनए ने अभियान चलाकर कई अतिक्रमण हटाए थे। साथ ही करीब 35 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार की दोपहर तहसीलदार पंकज चंदोला ने स्वयं निरीक्षण कर एक बार फिर अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटने पर शाम को प्रशासन ने रामनगर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन ने करीब 30 स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि अभी कुछ अन्य अतिक्रमण भी हैं, जिन्हें दोबारा चिह्नित कर हटाया जाएगा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष बने केशव पांडे
Next: आग की चपेट में आए नौलियागांव में दो मकान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.