Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए फायदेमंद: डॉ. निशंक
  • हरिद्वार

सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए फायदेमंद: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 07/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। भाजपा जिला रुड़की की ओर से बुधवार को बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बजट के बारे में बताया। कहा कि बजट में सभी वर्गों के लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक वृद्धि के लिए बहुत कुछ है। नगर निगम सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी सरकार का पहला बजट पेश किए जाने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की ने बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस बजट का सबसे महत्वपूर्ण पहलू इसकी प्राथमिकताएं हैं। सरकार ने इस बार कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं और सब्सिडी में बढ़ोतरी की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार लाने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि बजट में शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाएं और सुधार प्रस्तावित की गई हैं जो युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने में सहायक होंगे। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस बजट में सरकार ने राजस्व और व्यय के संतुलन को बनाए रखने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इसमें कर सुधार, नई कर नीतियां और खर्चों में कटौती शामिल है। यह कदम दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत
Next: कांग्रेसियों ने धोखाधड़ी के पीड़ितों के साथ थाने का घेराव किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.