Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर में तालेबंदी कर की नारेबाजी
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर में तालेबंदी कर की नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 07/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में बुधवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में तालेबंदी की। इस दौरान आक्रोशित छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन पर लंबे समय से समस्याओं को दूर करने के बजाय कोरे आश्वासन देने का आरोप लगाया। बुधवार को प्रशासनिक भवन में तालेबंदी के दौरान छात्रनेताओं ने धरना देते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र संघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने कहा कि पौड़ी परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बसों का संचालन, डिप्टी रजिस्ट्रार असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति, खेलने के लिए वॉलीबॉल मैदान व बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण, प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, एमबीए, बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी वानिकी व बीपीएड कोर्स का संचालन करवाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। परिसर में 2015 से बीकॉम संचालित किया जा रहा है, लेकिन एमकॉम करने के लिए छात्रों को मुक्त विश्वविद्यालय या अन्य विश्वविद्यालय में दाखिला लेना पड़ता है। उन्होंने परिसर में एमकॉम कोर्स संचालित करवाने व सीयूईटी के रिजल्ट में हो रहे विलंब को देखते हुए प्रथम वर्ष के दाखिले मेरिट के आधार पर करवाने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवि प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 12 अगस्त से परिसर के मुख्य गेट पर तालेबंदी कर पूरा परिसर बंद कर दिया जाएगा। वहीं, परिसर निदेशक प्रो.यूसी गैरोला ने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर लगातार उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर लवीश नेगी, खुशी, रिया, मानसी, हिमांशु, सागर, मानसी सिंह, ऋषभ बलूनी, आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यति नरसिंहानंद ने बांग्लादेश में नरसंहार पर दुख जताया
Next: स्कूल से गैरहाजिर शिक्षक निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.