Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मां नंदा की उत्सव डोली 3 जनवरी को कुरुड़ घाट के लिए होगी रवाना
  • चमोली

मां नंदा की उत्सव डोली 3 जनवरी को कुरुड़ घाट के लिए होगी रवाना

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

चमोली। 6 माह नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा-थराली में प्रवास के बाद मां नंदा राजराजेश्वर देवी का उत्सव डोली आगामी 3 जनवरी को सिद्धपीठ कुरूड़ घाट के लिए रवाना होगी। नंदा लोक राजजात यात्रा 2020 की वेदनी में बीते 25 अगस्त को संपन्न हुई। लोक जात के बाद 1 सितंबर को राजराजेश्वर नंदा भगवती का उत्सव डोली थराली विकासखंड के सिद्धपीठ देवराड़ा मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गई थी। यहां पर 6 माह प्रवास के बाद अगले 6 माह के प्रवास के लिए कुरूड़ स्थित नंदा सिद्धपीठ के लिए रवाना होगी। मंदिर समिति देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन हटवाल, पुजारी मंडली के अध्यक्ष मंशाराम गौड़ ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार 3 जनवरी को नंदा देवी का उत्सव डोली देवराड़ा सिद्वपीठ से विधि-विधान के साथ बहार निकाली जाएगी। उसके बाद तमाम पड़ावों को पार करते हुए 13 जनवरी को सिद्धपीठ कुरूड़ में विराजमान हो जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी को उत्सव डोली की यात्रा सिद्धपीठ देवराड़ा से होते हुए दोपहर भोजन के लिए सिनेई तल्ली होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भेटा गांव पहुंचेगी। अगले दिन 4 जनवरी को भेटा से रायकोली होते हुए चोंड़ा, 5 को चोंड़ा से काखड़ा होते हुए सोनला, 6 को सोनला से देवलग्वाड होते हुए सुनाऊं तल्ली, 7 को सुनाऊं तल्ली से पैनगढ़ होते हुए सिलोड़ी, 8 को सिलोड़ी होते हुए कोठा, 9 को कोठा से चिडिग़ा तल्ला होते हुए अंगतोली,10 को अंगतोली से सेनार होते हुए असेड़ सिमली,11 को असेड़ सिमली से होते हुए नाखोली होते हुए सणकोट, 12 को सणकोट से घाट विकासखंड के बांसबगड़ होते हुए रात्रि विश्राम के लिए सेंती गांव स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद 13 जनवरी को सेंती में लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद उत्तसव डोली की यात्रा शिव मंदिर घाट पहुंचेगी। यहां पर भी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उसी दिन कुरूड़ गांव पहुंचेगी। जहां पर पूरे विधि-विधान के साथ नंदा की डोला 6 माह के प्रवास के लिए नंदा देवी के सिद्धपीठ में विराजमान हो जाएगा। यही से एक बार पुन: नंदा देवी लोक राजजात यात्रा 2021 में शुरू होगी। यात्रा की तिथि निकलने के साथ ही नंदा की विदाई की पिंडर घाटी में तैयारियां भी शुरू होने लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी नेता और उसकी पत्नी ने युवक को सरेआम पीटा
Next: कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले 3 लाख से हुए कम

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.