Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अक्टूबर में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल
  • अल्मोड़ा

अक्टूबर में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल

RNS INDIA NEWS 06/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में साहित्य और कला से समृद्ध द्वितीय अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2024 आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2024 को अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में होगा। इस सम्बन्ध में एक पत्रकार वार्ता में ग्रीन हिल्स की सचिव डॉ वसुधा पंत ने बताया कि तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में साहित्य, संगीत, कला और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में पूरे भारत से अनेक संगीतज्ञ, दिग्गज वक्ता, कलाकार, लेखक और कवि प्रतिभाग करेंगे। बताया कि अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान का रहेगा जो साथ ही साथ अल्मोड़ा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी विश्व के साथ साझा करेगा। इस आयोजन के माध्यम से साहित्यकारों और कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो नये परिप्रेक्ष्य में नए विचारों का आदान प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया यह आयोजन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित है जिसके सह प्रायोजक अल्मोड़ा ज़िला प्रशासन व उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, अनकॉमनसेंस फिल्म, मोक्षम रिसॉर्ट एंड कैंपसाईट, कुमाउंखंड, स्टूडियो बारडो और अल्मोड़ा किताब घर रहेंगे। इस आयोजन में अनेक प्रकार की कार्यक्रम रहेंगे जो हर उम्र के व्यक्तियों की रुचि के हिसाब से होंगे। इनमें किताबों का विमोचन, काव्य पाठ, परिचर्चा, थियेटर, संगीत, कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी आदि भी शामिल रहेंगे। स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां और प्रतिस्पर्धाएँ और नन्हे मुन्नों के लिए ख़ास कथा कथन सत्र भी आयोजित होंगे। साथ ही साथ पॉप अप मार्केट में स्थानीय उद्यमों के उत्पादों व विभिन्न खानपान के स्टाल्स का लुत्फ़ भी उठा पायेंगे। यहाँ वार्ता में प्रोफेसर हामिद, मनमोहन चौधरी, डॉ दीपा गुप्ता, जयमित्र बिष्ट, विनय पंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Next: आदिबदरी-नौटी मोटर मार्ग को दुरस्त करने की मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.09.20_11zon
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’
  • चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
  • धौलछीना में गहरी खाई में गिरा सीमेंट-ईंटों से लदा ट्रक, चालक की बाल-बाल बची जान
  • मां नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू, प्रतिमा निर्माण के लिए चुने गए केले के वृक्ष
  • राशिफल 12 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.