Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: अनुबंध पत्र पर संविदा कर्मचारियों व शिक्षकों ने जताई नाराजगी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: अनुबंध पत्र पर संविदा कर्मचारियों व शिक्षकों ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 06/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कार्यरत संविदा कर्मचारी संविदा व शिक्षकों ने विश्वविद्यालय द्वारा अनुबंध पत्र भरवाने के विरोध में कुलपति से मिलने पहुंचे। कर्मचारियों, शिक्षकों ने अनुबंध भराए जाने और उसमें लिखी गई शर्तों पर नाराजगी जताई। कहा कि अनुबंध में कई ऐसी शर्तें हैं जो कार्मिकों के हित में नहीं हैं। सम्मानजनक कार्य नहीं होने पर उन्हें निकालने जैसी शर्तें लिखी गई हैं। कहा कि कार्मिक यहां लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। आज तक उन्हें इस तरह का अनुबंध नहीं भरवाया गया। साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों में भी इस तरह की व्यवस्था नहीं है। तो फिर एसएसजे के ही कार्मिकों से यह अनुबंध क्यों भरवाया जा रहा है। कहा कि जबरन अनुबंध भरवाना प्रशासन के तानाशाहीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने अनुबंध नहीं भरवाने और पहले की तरह व्यवस्था करने की मांग की। जबरन अनुबंध भरवाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं इधर इस मामले में कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नियम अनुसार शासन द्वारा संविदा कर्मचारियों व शिक्षकों को लाभ देने के लिए सारे कर्मचारियों से अनुबंध पत्र भरने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय-समय पर शासन के नियमों के अनुसार मिलने वाले लाभों के लिए के लिए ही अनुबंध पत्र भरवाया जा रहा है ताकि कर्मचारियों को शासन के नियमों अनुसार लाभ मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया
Next: अवैध संबंधों के चलते मां ने अपनी नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.