Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनियंत्रित ट्रक ने कई विक्रम व ठेलियों को टक्कर मारी, हादसे में पांच लोग घायल
  • देहरादून

अनियंत्रित ट्रक ने कई विक्रम व ठेलियों को टक्कर मारी, हादसे में पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 05/08/2024
default featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मुनिकीरेती क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग से गुजर रहे कई विक्रम व ठेलियों को टक्कर मारता हुआ काफी दूरी तक आगे बढ़ता रहा। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।  पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब नरेंद्रनगर रोड पर लोनिवि तिराहे के समीप एक ट्रक तेज गति से गुजरा और अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने रोड से गुजर रहे कई विक्रम व ठेलियों को टक्कर मारी, जिसमें विक्रम, चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। ठेली संचालक को भी चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस
थाना मुनिकीरेती के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने दी, जिसके बाद कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत व वह स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को निजी वाहनों व लोगों की सहायता से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

गिरफ्तार किया जाएगा ट्रक चालक
बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया था, जबकि ट्रक मौके पर खड़ा है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये हुए घायल
1. जयप्रकाश पुत्र राम इकबाल निवासी लोकहरिया थाना बड़हरिया जिला बेतिया बिहार।
2. रवि पुत्र धर्मपाल निवासी शीशम झाड़ी थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल।
3. राजपाल पुत्र प्रकाश पाल निवासी शीशम झाड़ी मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल ।
4. शिवानी पत्नि जोत सिंह भंडारी निवासी बड़ल, शिवपुरी, मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल (मामूली घायल)।
5. जोत सिंह भंडारी पुत्र महात्मा सिंह भंडारी निवासी ग्राम बादल थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल  (मामूली घायल)।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राइवेट कालेजों को मिलेगा खाली सीटें भरने का अधिकार
Next: जेल में बंद सोनू भारद्वाज पर करोड़ों हड़पने का केस, ऐसे खेला पूरा खेल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.