Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के निर्मल चंद्र की फिल्म को मिला पुरस्कार
  • पौड़ी

पौड़ी के निर्मल चंद्र की फिल्म को मिला पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 02/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी निवासी निर्माता व निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल ने मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म 6-ए आकाशगंगा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है। निर्मल चंद्र डंडरियाल ने बताया कि फिल्म 6-ए आकाशगंगा विश्व प्रसिद्ध सितार वादक पं. रविशंकर प्रसाद की धर्मपत्नी व संगीत साधक अन्नपूर्णा देवी के जीवन पर आधारित है। इससे पूर्व निर्मल चंद्र द्वारा पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के सांगुड़ा गांव के बुजुर्ग पं. विद्यादत्त शर्मा के जीवन चरित्र व पहाड़ों में पलायन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री मोती बाग को भी भारत की ओर से आस्कर पुरस्कार प्रविष्टि मिली चुकी है। बताया कि उन्होंने अभी तक 10 से अधिक वृत्त चित्रों का निर्देशन किया। उनकी फिल्में अंतरराष्ट्रीय समारोह में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। जबकि कई फिल्मों का बीबीसी, एनडीटीवी व दूरदर्शन चैनलों पर प्रसारित किया जा चुका है। वह सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए भारत के राष्ट्रपति से तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। निर्मल चंद ने बताया कि अब वे असकोट- आराकोट की 45 दिन की ऐतिहासिक यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। वहीं मुख्यालय के कला प्रेमियों, रंगकर्मियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म पर 10 साल की कैद
Next: पौड़ी में युवती पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने वाले को कोर्ट ने पाया दोषी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.