Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास एवं 50 हजार अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास एवं 50 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 02/08/2024
judge hammer

अल्मोड़ा। हत्या के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश रमेश सिंह ने अभियुक्त लक्ष्मण कार्की एवं अभियुक्त झलक कार्की को आजीवन कारावास व 50-50 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 11-03-2022 की शाम 8:00 बजे की है जब झलक बूढ़ा व उसका साथी अपने कमरे में खाना बना रहे थे उसी बीच अभियुक्त झलक कार्की एवं लक्ष्मण कार्की उसके कमरे में गये और झलक बूढ़ा को गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगे तथा झलक बूढ़ा खेत की ओर भागा तो अभियुक्त लक्ष्मण कार्की ने खेत में मृतक के मुँह और सिर में लोहे के पाइप से मारा जिससे झलक बूढ़ा के मॅुह से खून निकलने लगा और वहाॅं पर मौजूद लोगों के द्वारा बीच बचाव किया तो अभियुक्त लक्ष्मण कार्की व झलक कार्की मौके से भाग गए और लोहे के पाइप को मौके पर ही छोड़ गए। बेहोश झलक बूढ़ा को मौके पर उपस्थित लोग जिला अस्पताल ले गये जहाॅं डाॅक्टरों द्वारा उसे सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर किया गया जहाँ 17 मार्च 2022 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उक्त घटना की रिपोर्ट रणबहादुर कार्की द्वारा थाना कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज कराई गई तथा पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस मामले का विचारण अपर सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। इस मामले में अभियोजन की ओर से 15 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित किया गया तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा द्वारा मामले में सबल पैरवी की गई। तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा द्वारा पत्रावली पर मौजूद मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन कर दोनों अभियुक्तों लक्ष्मण कार्की पुत्र प्रकाश कार्की निवासी डुण्डेश्वर आंचल देलेख नेपाल एवं झलक कार्की पुत्र जसे कार्की निवासी अवल पराजूल आंचल देलेख नेपाल दोनों हाल निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा को धारा 320 सपठित धारा 34 ताहि में आजीवन कारावास व 50-50 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया तथा धारा-504 ताहि में दोनों अभियुक्तगणों को दोषमुक्त किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाले में बहने से युवक की मौत
Next: भीमगोड़ा में पेड़ गिरा, 15 घंटे बिजली गुल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.