Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चेक पर कमीशन के खुलासे के बाद भी नहीं थम रही रार
  • ऊधम सिंह नगर

चेक पर कमीशन के खुलासे के बाद भी नहीं थम रही रार

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के पांच हजार के चेक के बदले तीन हजार रुपये कमीशन मांगने के मामले में पुलिस के खुलासे के बाद भी इस मामले को लेकर राजनीतिक रार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिवस विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच इस मामले को लेकर जमकर जुबानी जंग हुई। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। वहीं गुरुवार को भाजपाइयों ने फिर से इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया। भाजपाइयों ने इस पूरे प्रकरण को सरकार और सरकार की जनकल्याणकारी योजना को बदनाम करने की साजिश बताया और एसएसपी से मुलाकात कर इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की। गुरुवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से की मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों का कहना था कि ऐसा नहीं लगता है कि इस मामले में सिर्फ दो लोग ही आरोपी हों। उनका कहना था कि इस मामले में गिरफ्तार सुरजीत शर्मा और ज़ावेद एक मोहरा हैं। आरोप लगाया कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है। साजिश की विस्तृत जांच हो तो कई बड़े नेता के नाम सामने आ सकते हैं। आरोप लगाया कि सुरजीत के पीछे बड़े नेता का हाथ है, जिसने सुरजीत शर्मा को आगे कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश की है। इस मामले का मुख्य सूत्रधार सुरजीत शर्मा एक बड़े नेता का राइट हैंड है। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत राज्य सरकार और सरकार की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष को बदनाम करने की कोशिश की गई है। जबकि इससे हजारों जरूरतमंद गरीब लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में सरकार मदद करती है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इस मामले में पुलिस ने जो त्वरित कार्रवाई की है, उसकी वह सराहना करते हैं। उन्होंने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से इस मामले की विस्तृत जांच कर जांच में दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग की। भाजपा प्रतिनिधिमंडल से प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, केके दास, वेद ठुकराल, किरन विर्क, सुनील यादव, योगेश वर्मा, गुन्नू चौधरी,अनमोल विर्क, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल स्तर बढ़ने के बाद चेतावनी निशान से ऊपर बही गंगा
Next: बागेश्वर से अल्मोड़ा पहुंची एम्बुलेंस बीच सड़क में हुई ख़राब

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.