Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकेश सिंह नेगी को जिलाबदर करने पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
  • देहरादून

विकेश सिंह नेगी को जिलाबदर करने पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अधिवक्ता विकेश सिंह को जिला बदर किए जाने पर अधिवक्ताओं को सवाल उठाए। गुरुवार को कई अधिवक्ताओं ने इसकी नींदा की। वकीलों ने कहा कि वह इसे लेकर कमिश्नर कोर्ट में अपील करेंगे। वहां से राहत नहीं मिली तो हाईकोर्ट जाएंगे। गुरुवार को प्रेस क्लब स्थित सभागार में कई अधिवक्ताओं ने प्रेस वार्ता की। कहा कि आरटीआई के जरिए कई सूचनाएं मांगकर विकेश नेगी ने कई नेताओं और अफसरों को घेरा था। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह सुंदरियाल ने कहा कि विकेश को जिला बदर करने में कानून का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है। पुलिस की बनाई रिपोर्ट और डीएम का आदेश पूरी तरह एक तरफा रहा। उन्होंने चिन्ता जताई कि इस तरह की कार्रवाई आमजनता के लिए भी खतरा हो सकती है। उन्होंने कहा कि गुंडा एक्ट उस पर लगाई जाती जिससे राह चलते लोगों में भय हो या मारे जाने का शक हो। उन्होंने कहा कि गुंडा एक्ट लगाने को पुलिस की तरफ से डीएम को भेजी गई रिपोर्ट ऐसा कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस खुद अपनी उस जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करे, जिसके आधार पर जिला बदर करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने इस मामले में जांच करने वाली पुलिस और डीएम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता साक्षी खन्ना, अशोक अग्रवाल, केके बहुखंडी, प्रमिला रावत, जीसी शर्मा, आरएस नेगी, सुरेंद्र कुमार, विनीत सिंह, अनु पंत, श्याम वर्मा, गौरव बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुम्मा में शिक्षकों की नियुक्ति को महिलाएं आंदोलन में डटी
Next: जल स्तर बढ़ने के बाद चेतावनी निशान से ऊपर बही गंगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.