Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराया वाहन, करंट लगने से पांच कांवडिय़ों की मौत- तीन झुलसे
  • राष्ट्रीय

अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराया वाहन, करंट लगने से पांच कांवडिय़ों की मौत- तीन झुलसे

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

लातेहार (आरएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार तडक़े पांच कांवडिय़ों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। पुलिस के अनुसार कांवडिय़ों का वाहन तेज वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आया जिससे यह हादसा हुआ। उसने बताया कि यह हादसा बालूमथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तडक़े करीब तीन बजे हुआ। तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया।
बालूमथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया,‘‘ तेज वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए।’’ पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सडक़ हादसे में दो कांवडिय़ों की मौत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक छुट्टा पशु से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार दो कांवडिय़ों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि रेहड़ थाना क्षेत्र में वादीगढ़ के पास तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल किसी छुट्टा पशु से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन कांवडिय़े-शिवम शर्मा (24), महेश पाल (27) और गब्बर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुमार के मुताबिक, तीनों कांवडिय़ों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम और महेश को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने वाले दोनों कांवडिय़े पीलीभीत जिले के निवासी थे, जबकि उनका घायल साथी लखीमपुर का रहने वाला है। तीनों गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की छत से गिरे विद्युत जेनरेटर की चपेट में आने से एक कांवडिय़े की मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल ने यहां बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर निकले कुछ कांवडिय़े अपने सामान से लदे एक ट्रक के आगे-आगे चल रहे थे, ट्रक चालक के बैठने वाले केबिन की छत पर एक जेनरेटर रखा हुआ था।
उन्होंने बताया कि रास्ते में बेंती मोड़ के पास ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगायी जिससे छत पर रखा भारी जेनरेटर आगे चल रहे कांवडिय़ों पर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दिनेश (24) नामक एक कांवडिय़े की मौत हो गयी, जबकि उसके आठ अन्य साथी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पीएफआई से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
Next: घंटाघर पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.