Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पीएफआई से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
  • राष्ट्रीय

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पीएफआई से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

चेन्नई (आरएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) द्वारा तमिलनाडु के तंजावुर, त्रिची और मयिलादुथुराई समेत कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने तिरुवरुर के मुथुपेट में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े राज मुहम्मद के आवास पर रेड डाली।

वहीं, नवाजुद्दीन जो ऑटो रिक्शा चलाता है। इसके आवास पर भी एनआईए पहुंची। नवाजुद्दीन का कनेक्शन भी पीएफआई से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा आमिर बाशा और एसडीपीआई से जुड़े सिद्दीक के घर पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, एनआईए जानना चाहती है कि क्या यहां पीएफआई से जुड़ी कोई गैरकानूनी गतिविधि चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों के साथ एनआईए के अधिकारियों ने सुबह 6 बजे से तलाशी अभियान शुरू किया।
दावा यह भी किया जा रहा है कि एनआईए इस दौरान साल 2019 में रामलिंगम की हत्या से जुड़े सबूत भी तलाश रही है। रामलिंगम की हत्या के मामले में एजेंसी इससे पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी है। 2023 में एजेंसी ने पीएफआई से जुड़े कई लोगों के आवास पर छापेमारी की थी। जिसमें कई दस्तावेज जांच के दौरान मिले थे।
रामलिंगम ने पीएफआई द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण का विरोध किया था। 5 फरवरी 2019 को रामलिंगम की हत्या कर दी गई थी। उस दौरान, एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर पीएफआई से जुड़े संदिग्धों की तलाशी ली गई थी। हत्या की साजिश रचने वाले रहमान सादिक को एनआई ने साल 2021 में गिरफ्तार कर लिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली जैसा हादसा : बेसमेंट में सो रहा था परिवार, अचानक भर गया पानी; 4 की मौत
Next: अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराया वाहन, करंट लगने से पांच कांवडिय़ों की मौत- तीन झुलसे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.