Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धनपुरा में पेयजल योजना का काम अधर में लटका
  • हरिद्वार

धनपुरा में पेयजल योजना का काम अधर में लटका

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी क्षेत्र के गांव घिस्सुपुरा में पेयजल योजना को मंजूरी मिलने के बाद भी काम अधर में लटका हुआ है। ठेकेदार ने कार्य को रोका हुआ है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को जल्द स्वच्छ जल मिल सके।ग्राम पंचायत धनपुरा के गांव घिस्सुपुरा में ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल योजना का प्रस्ताव पास किया गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने योजना को शुरू करने के लिए टेंडर कर कार्य ठेकेदार को दे दिया। गांव में पानी की टंकी और पाइपलाइन के निर्माण के लिए कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। लगभग दो साल बीतने के बाद भी गांव में पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा नहीं हो सका। गांव में लगभग दस हजार की आबादी आज भी हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीण सलीम अहमद, सकील, जाकिर, राशिद, सुनील, पाल सिंह, स्याम शुन्दर, दीपक, राजकुमार, सुनील कुमार, मनोज का कहना है कि पेयजल योजना के शुरू होने से ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सकेगा। मामले में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की है। उनका कहना है की जल्द पाइपलाइन का काम खत्म कर पानी की सप्लाई शुरू की जानी चाहिए। इधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तस्लीम अहमद ने बताया ठेकेदार को कार्य दिया गया है, जो कार्य में देरी कर रहा है। इधर, एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि किस कारण से देरी हो रही है, इसका पता लगवाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में एक अगस्त से धरना देंगे राज्य आंदोलनकारी
Next: कांवड़िये का शव पेड़ से लटका मिला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.