Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन सोमेश्वर उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन सोमेश्वर उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सोमेश्वर में निर्माणाधीन उपजिला चिकित्सालय तथा अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। शनिवार को जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर स्टाफ उपस्थित रजिस्टर, टीकाकरण कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, वार्ड, पंजीकरण कक्ष आदि का निरीक्षण कर डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि बरसात के दिनों में स्नेक बाइट के अधिक मामले सामने आते हैं, इसलिए एंटी स्नेक बाइट दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कहा कि दवाओं का रिकॉर्ड समुचित ढंग से रखा जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के मरीजों को रेफर न किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ कुशल व्यवहार रखें एवं उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए ओपीडी बढ़ाने के लिए सेवाओं को सुदृढ़ करें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन उप जिला अस्पताल के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यों की विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लेबर की संख्या में इजाफा किया जाए जिससे कार्यों में आवश्यक प्रगति लाई जा सके। जिलाधिकारी ने कार्यों की डीपीआर समेत अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा निर्देश दिए कि कार्यदाई संस्था का इंजीनियर मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला, कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के सहायक अभियंता रविंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ कमलेश जोशी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी से पहले 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगने का आरोप
Next: गंदगी पाए जाने पर पांच खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.