Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संविदा पर नियुक्ति का जब नियम नहीं, तो किन्हें नियमित कर रही सरकार
  • देहरादून

संविदा पर नियुक्ति का जब नियम नहीं, तो किन्हें नियमित कर रही सरकार

RNS INDIA NEWS 24/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने सरकार की संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। संगठन अध्यक्ष विनोद कवि ने कहा कि राज्य में 2003 और 2004 में सरकार आदेश कर संविदा पर समूह ग और घ में नियुक्ति पर रोक लगाई थी। जब नियुक्ति ही नहीं हुई, तो किसे नियमित किया जाएगा। यदि राज्य में संविदा के आधार पर नियमानुसार कोई नियुक्त हुआ है, तो वो उपनल कर्मचारी हैं। विनोद कवि ने कहा कि 2003 और 2004 में कार्मिक विभाग के आदेश में साफ किया गया है कि बिना कैबिनेट की मंजूरी के किसी भी विभाग में कोई भी संविदा पर नियुक्ति नहीं होगी। इन 20 सालों में कैबिनेट ने किसी भी संविदा कर्मचारी की नियुक्ति का कोई आदेश नहीं किया। राज्य में सिर्फ उपनल से ही विधिवत प्रक्रिया अपना कर उपनल संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। इन्हीं उपनल संविदा कर्मचारियों को श्रम न्यायालय और हाईकोर्ट ने भी नियमितीकरण किए जाने का आदेश किया है। समान काम का समान वेतन देने की व्यवस्था की है। ऐसे में यदि सरकार संविदा कर्मचारियों को नियमित करने जा रही है, तो उपनल कर्मचारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। कहा कि उपनल कर्मचारियों को न मेडिकल की सुविधा मिल रही है। न ही उन्हें महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। शासन स्तर से महंगाई भत्ते का लाभ देने का जो आदेश हुआ था, उसे भी शासन ने 24 घंटे के भीतर निरस्त कर दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर लपकना नदी में मिला अज्ञात शव
Next: जसपुर में शिक्षक दंपति के घर दिनदहाड़े चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.