Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मचारियों ने की नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग
  • देहरादून

उपनल कर्मचारियों ने की नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उपनल कर्मचारियों ने भी संविदा कर्मचारियों की तरह उन्हें भी नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग की। उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि उपनल कर्मचारियों को जिस समय नियुक्ति पत्र दिया जाता है, उस समय स्पष्ट लिखा जाता है कि संविदा के आधार पर ही सेवा में लिया जा रहा है। शासन की ओर से भी अपने पत्र में संविदा पर रखने की स्वीकृति दी गई है। ऐसे में उपनल कर्मचारियों को 2013 की नियमावली में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी के लिए राज्य सरकार नियमावली बना रही है। इसमें उपनल कर्मचारियों को छोड़ा जा रहा है। उपनल कर्मचारी को भी राज्य में अपनी सेवाएं देते हुए 10 से 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं। सरकार नियमितीकरण नियमावली में उपनल कर्मचारियों को भी शामिल करे। कहा कि 22000 उपनल कर्मचारी है। इसमें 10 से 15 वर्ष के दायरे में सिर्फ चार से पांच हजार कर्मचारी ही आ रहे हैं। यदि राज्य सरकार इस नियमावली में उपनल कर्मचारियों को शामिल करती है, तो इन कर्मचारियों के नियमितीकरण का भी रास्ता खुल जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘केदारनाथ बचाओ’ पदयात्रा पर निकली कांग्रेस
Next: दून मेडिकल कालेज की नई प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण, अस्पताल का निरीक्षण किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.