Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ‘केदारनाथ बचाओ’ पदयात्रा पर निकली कांग्रेस
  • देहरादून

‘केदारनाथ बचाओ’ पदयात्रा पर निकली कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 24/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण के विरोध में कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में बुधवार को हरिद्वार में गंगा तट पर हर की पौड़ी से ‘केदारनाथ बचाओ’ पदयात्रा शुरू की। इस मौके पर, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि हर की पौड़ी पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने केदारनाथ की ओर प्रस्थान किया।
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के प्रस्तावित निर्माण के विरोध में निकाली जा रही यह यात्रा गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए 14-16 दिनों में केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इस मौके पर माहरा ने कहा कि केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड में है तथा उसके कहीं और प्रतीकात्मक निर्माण का विरोध किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के भी ऋषिकेश और अगस्तमुनि में इस यात्रा में भाग लेने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था कि धाम और शंकराचार्यों के सम्मान को बचाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। रावत ने कहा था कि जब तक अपने इस घोर अपराध के लिए भाजपा माफी नहीं मांगेगी, तब तक केदारनाथ सम्मान बचाओ संघर्ष जारी रहना चाहिए।
एक ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण प्रस्तावित है जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। इसके बाद से ही धामी और सत्तारूढ़ भाजपा केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने हैं जो उस पर केदारनाथ धाम का महत्व कम करने का आरोप लगा रहे हैं।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने हाल में प्रदेश में स्थित चार धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तथा अन्य प्रमुख मंदिरों के नामों या उन्हें बनाने वाले ट्रस्ट या समितियों के नामों का दुरूपयोग रोकने के लिए कठोर विधिक प्रावधान करने का निर्णय लिया है जबकि दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने वाले ट्रस्ट के प्रमुख सुरिंदर रौतेला भी मंदिर निर्माण से सरकार का कोई संबंध न होने की बात कह चुके हैं लेकिन इससे जुड़ा विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन से रिक्त हुई केदारनाथ सीट पर जल्द उपचुनाव की संभावना को देखते हुए यह विवाद फिलहाल थमता नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश में हुए दो विधानसभा उपचुनावों -मंगलौर और बदरीनाथ में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस केदारनाथ सीट पर भी अपना विजयी प्रदर्शन दोहराने का मौका नहीं छोड़ेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूटी बुकिंग के नाम पर 51 हजार ठगे
Next: उपनल कर्मचारियों ने की नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.