Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में बीडीसी बैठक में छाए रहे सड़क, बिजली, पानी के मुद्दे
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में बीडीसी बैठक में छाए रहे सड़क, बिजली, पानी के मुद्दे

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। चौखुटिया विकासखंड सभागार में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बिजली सहित अनेक बुनियादी समस्याओं को सदस्यों द्वारा सदन में उठाया गया। जल जीवन मिशन के तहत बनी व निर्माणाधीन योजनाओं के प्रति सदस्यों ने नाराजगी जाहिर कर जांच करने की मांग की। बैठक में पहुंचे जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने व समयबद्धता से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में समय पर नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों के प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सख्त हिदायत दी कि वह अपने कार्यशैली में सुधार लाएं। क्षेत्र पंचायत प्रमुख किरन बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी दिलमणि जोशी ने किया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत बनी व निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं में अनियमिता का आरोप लगाया। सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार व कार्यदाई संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मासी-चौखुटिया मोटर मार्ग में पड़े गड्ढे भरने सहित अनेक स्थानों पर विभिन्न सड़कों में हो रहे जल भराव की स्थिति को सदस्यों ने सदन में रखा तथा छूटे तोकों को सडक कटान का भूमि मुआवजा सहित अनेक नए लिंक मोटर मार्गो की मांग सदस्यों ने उठाई।

शिक्षा पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों के खराब हुए भवनों के सुधारीकरण की बात भी रखी। स्वास्थ्य को लेकर विकासखंड के सीएससी में लगातार अल्ट्रासाउंड सुविधा मुहैया कराने सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग सदस्यों ने उठाई। बिजली विभाग पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने बार-बार विद्युत कटौती पर नाराजगी जताई तथा जगह-जगह लापिंग करने की मांग की। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी अघोषित बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए तथा जहां जहां लॉपिंग की आवश्यकता है वहां लोपिंग भी की जाए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं ने जिलाधिकारी को अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी दिए। बैठक में विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, एसडीएम द्वाराहाट सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, जेष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून के कपिल ने लद्दाख में जीती मैराथन
Next: देहरादून के स्कूल और आंगनबाड़ी में 23 जुलाई को छुट्टी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.