Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क पर पलटा ई रिक्शा, एक बच्चे समेत चार घायल
  • देहरादून

सड़क पर पलटा ई रिक्शा, एक बच्चे समेत चार घायल

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर को रसूलपुर में एक ई रिक्शा के सड़क पर पलटने से चार लोग घायल हो गए। इन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मरहम-पट्टी करने के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके हरबर्टपुर से लेकर विकासनगर तक ई रिक्शा एनएच पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे एक ई रिक्शा सवारियां लेकर विकासनगर से जीवनगढ़ की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है रसूलपुर में ई रिक्शा एक बाइक सवार से टकराकर सड़क पर पलट गया। घटना में एक बच्चे और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सड़क पर पड़े घायलों को उठाकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उनकी मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया गया। उधर, शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायल और ई रिक्शा चालक वहां से जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर जानकारी मिली कि सभी घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। कोतवाल ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद एनएच पर ई रिक्शा का संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा 50 फीसद प्रतिनिधित्व: डॉ धन सिंह रावत
Next: नशा माफिया के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.