Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आर्थिकी और रोजगार को बढ़ावा देने वाले स्टार्टअप को प्रोत्साहन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आर्थिकी और रोजगार को बढ़ावा देने वाले स्टार्टअप को प्रोत्साहन

RNS INDIA NEWS 11/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड वेंचर फंड से राज्य में आर्थिकी और रोजगार बढ़ाने वाले स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस फंड से कृषि, मत्स्य पालन, हॉर्टीकल्चर, डेरी आदि के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। विदित है कि राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 200 करोड़ का वेंचर फंड तैयार किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि सोशल वेंचर के तहत अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों व महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से तैयार होने वाले उत्पादों के स्टार्टअप स्थापित करने में सहायता दी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के स्टार्टअप ईकोसिस्टम में निजी क्षेत्र के निवेश को भी प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में स्टार्टअप को पंजीकृत किया जाए।

राज्य में 1092 स्टार्टअप
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 1092 स्टार्टअप, 13 राज्य मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटर्स व 200 से अधिक पंजीकृत मेन्टर्स हैं। देहरादून जिले में सर्वाधिक 549 स्टार्टअप व 7 इन्क्यूबेटर्स, हरिद्वार में 200 स्टार्टअप एव उधमसिंह नगर में 112 स्टार्टअप हैं। बैठक में सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रोहित मीणा, मनुज गोयल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नानकसागर बांध, बनबसा बैराज से पानी छोड़ने की अफवाह से हड़कंप
Next: अधजले शव का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.