Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने की आपदा प्रभावित परिवार से मुलाकात
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने की आपदा प्रभावित परिवार से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अल्मोड़ा विधानसभा के हवालबाग ब्लॉक के जोशियाना ग्राम सभा में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए भवन के स्वामी पूरन चन्द्र जोशी से मुलाकात की तथा मौके पर से ही सक्षम अधिकारियों उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से वार्ता कर बारिश से क्षतिग्रस्त भवन स्वामी पूरन चन्द्र जोशी एवं उनकी पत्नी तारा जोशी को तत्काल सहायता देने की मांग की। कर्नाटक ने कहा कि एक ही बारिश में शासन प्रशासन के आपदा तंत्र की पोल खुल गई है। प्रशासन ने ऐसी कोई इंतजाम नहीं किए थे कि आपदा आने पर प्रभावितों की मदद की जा सके क्योंकि एक बारिश में ही लोगों के भवन गिरने से प्रभावित भवन स्वामियों की भी प्रशासन कोई सहायता नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि अभी बरसात का मौसम शुरू हुआ है ऐसे में हालात देखते हुए भविष्य में क्या होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। इस अवसर पर तारा जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, गोपाल दत्त जोशी, मोहन चंद जोशी, रमेश चंद जोशी, रोहित शैली आदि लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: करंट लगने से दवा फैक्ट्री के श्रमिक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.