Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायपुर में घनी आबादी में बीच मोबाइल टावर लगने की जांच होगी
  • देहरादून

रायपुर में घनी आबादी में बीच मोबाइल टावर लगने की जांच होगी

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर में घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने की जांच होगी। सोमवार को जिलाधिकारी सोनिका ने जनसुनवाई में आई शिकायत पर एमडीडीए को इसके निर्देश दिए। डीएम ने इस दौरान कुल 108 शिकायतें सुनी, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। डीएम सोनिका ने दूसरी जमीन के कागजात दिखाकर नगर निगम की भूमि पर कब्जा देने के मामले में नगर निगम और राजस्व विभाग को सरकारी भूमि खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है। बालावाला में भगवानदास कालेज के समीप सिंचाई गूल बंद बंद करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मौके पर जाकर जांच करने को कहा है। साथ ही सिंचाई नहर खुलवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं जमीन धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में भी राजस्व विभाग को मौके का मुआयना कर जांच करने को कहा। साथ ही लाखामंडल में ऊर्जा निगम के कार्यों में गड़बड़ी की जांच भी अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम को सौंपी है। पुत्र की मृत्यु के बाद बहू द्वारा बुजुर्ग महिला को घर से निकालने की शिकायत पर डीएम ने वृद्धा को भरण पोषण भत्ता देने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार: प्रेमचंद
Next: राशिफल 09 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.