Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तेज़ बारिश से भवन की दीवार को क्षति, पड़ोस में ली शरण
  • अल्मोड़ा

तेज़ बारिश से भवन की दीवार को क्षति, पड़ोस में ली शरण

RNS INDIA NEWS 07/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश अब परेशानी का सबब बन गई है। रविवार को तेज बारिश के कारण मुख्यालय के त्यूनरा गोपालधारा और धारानौला में एक-एक आवासीय मकान ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गया है। आवासीय मकानों में आई बड़ी और गहरी दरारों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित परिवारों को अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम ने मौका मुआयना किया और इसकी रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को दी है। रविवार की सुबह त्यूनरा गोपालधारा निवासी मंजू अरोड़ा के आवासीय मकान की नींव की बुनियाद बारिश से हिल गई। जिससे नींव की सुरक्षा दीवार पूरी तरह ढह कर भूषण पांडे के खेत में जा गिरी है। जिस कारण आवासीय भवन के सभी कमरों में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई। भवन से लगे बेकरी कक्ष का भी पिछला हिस्सा बुरी तरह धंस गया है। वह कभी भी भरभराकर नीचे गिर सकता है। खतरा भांप भवन में रह रहे लोगों ने अपने पड़ोस के एक भवन में शरण ली है। जबकि कमरे को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। मकान को खतरा पैदा होने के बाद इसकी जानकारी जिले के कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद पालिका की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पालिका के एसआई लक्ष्मण भंडारी ने बताया कि मकान का बेसमेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और मकान कभी भी भरभराकर नीचे गिर सकता है। सुरक्षा के लिहाज से भवन स्वामी को अन्यत्र शिफ्ट होने की सलाह दी गई है, जबकि आसपास रह रहे लोगों को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। भवन स्वामी मंजू अरोड़ा ने बताया कि इस भवन में उनके घर का सामान और बेकरी की मशीनें लगी हुई हैं जिन्हें वहां से हटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या पुलिस ने गर्भवती महिला को पहुँचाया अस्पताल
Next: मुख्यमंत्री धामी करेंगे जागेश्वर श्रावणी मेले का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.