Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत
  • देहरादून
  • हरिद्वार

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  रुड़की आबकारी विभाग में कार्य करने वाले एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के गांव में गोली लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव आमखेड़ी निवासी 28 वर्षीय एक युवक रुड़की आबकारी विभाग में कार्य करता था। शुक्रवार की रात को वह ड्यूटी समाप्त कर रात्रि करीब 10 बजे अपने घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसको गोली लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल अवस्था में उसे रुड़की चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक का नाम आदित्य निवासी आमखेड़ी कोतवाली मंगलौर बताया गया है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि युवक को गोली कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरे की भूमि को अपनी बताकर 31.84 लाख हड़पे
Next: बारिश के चलते कई गांव में हुआ जलभराव, ग्रामीण परेशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.