Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती
  • राष्ट्रीय

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को एक सप्ताह पहले हालत बिगडऩे पर देर रात करीब 10.30 बजे एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर अगले दिन उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी।

आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से नवाजा गया था। साल 2015 में उनको देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान यानी कि पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। भारत रत्न से सम्मानित होने के ऐलान पर आडवाणी ने कहा था, ‘मैं सम्मान के साथ भारत रत्न स्वीकार करता हूं।ये महज मेरा नहीं, उन विचारों और सिद्धांतों का सम्मान है, जिनका हमने उम्र भर पालन किया।
लाल कृष्ण अडवानी ने राम मंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। आडवाणी उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ काम करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया। बीजेपी के 3 बार अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं।
आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को सिन्ध प्रांत (पाकिस्तान) में हुआ था। वो कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल में पढ़ें हैं। 1980 से 1990 के बीच आडवाणी ने भाजपा को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए काम किया। इसका परिणाम तब देखने को मिला, जब 1984 में महज 2 सीटें हासिल करने वाली पार्टी को लोकसभा चुनावों में 86 सीटें मिलीं। उस समय के लिहाज से काफी बेहतर प्रदर्शन था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुहागरात से पहले दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम, सारे रिश्तेदार हैरान, नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग
Next: प. बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला : पीड़िता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.